Hyderabad School Controversy: शिक्षिका ने बच्चों को दिया ऐसा होमवर्क, स्कूल से ही निकाली गई, जानिए पूरा मामला /image: Social Media
Hyderabad School Controversy: हैदराबाद के सईदाबाद के एक निजी स्कूल में एक शिक्षिका को सिर्फ इसलिए स्कूल से निकाल दिया क्योंकि उसने बच्चों को धार्मिक होमवर्क दिया था। शिक्षिका शेख आयशा परवीन ने बच्चों को धार्मिक प्रार्थना याद करने और सुनाने के लिए कहा था। इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
Hyderabad School Controversy यह पूरा मामला हैदराबाद के सईदाबाद इलाके में स्थित सक्सेस (Success School Hyderabad) स्कूल का है। आरोप है कि दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को होमवर्क के तौर पर कलमा याद करने और स्कूल में सुनाने के लिए कहा गया था। जब छात्र ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंच गए और आपत्ति जताई। अभिभावकों का कहना है कि उनका बच्चा हिंदू धर्म से संबंध रखता है, ऐसे में उसे किसी दूसरे धर्म की धार्मिक प्रार्थना याद करने के लिए कहना उचित नहीं है।
Hyderabad School Controversy फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है। स्कूल प्रबंधन ने पत्र में लिखा है कि- “इसके अलावा, आपको सूचित किया जाता है कि भविष्य में ‘सक्सेस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस’ में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
Hyderabad, Telangana | Success, The School, Sayeedabad, has terminated its teacher Shaik Aisha Parveen for allegedly giving religious homework for Class 2 students.
The letter reads- "Further you are informed that you are permanently disqualined to apply for employment in future… pic.twitter.com/nCrJ73QtcT
— ANI (@ANI) July 16, 2026
हैदराबाद के सईदाबाद स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 2 के छात्रों को कथित धार्मिक होमवर्क दिए जाने के विवाद पर तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने बयान जारी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि हिंदू बच्चों को ‘कलमा’ पढ़ाने की कोशिश की गई और इसे गंभीर मामला बताया. राजा सिंह ने कहा कि बच्चों की आस्था और अभिभावकों के भरोसे से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
A Class 2 Hindu student was allegedly given homework to recite the Kalma & Surah Al-Fatiha from the Quran.
Would the same be accepted if children of any other faith were asked to recite prayers from a different religion?
This is the kind of 'secularism' some people celebrate. pic.twitter.com/treEELIoTZ
— Rupok Acharjee (@RupokAcharjee) July 16, 2026
ये भी पढ़ें