Nepal Flood Latest Update: नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 1252 पहुंचा, हजारों लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ads

Nepal Flood Latest Update: नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 1252 पहुंचा, हजारों लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 12:25 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 04:47 PM IST

Nepal Flood Latest Update: नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 1252 पहुंचा, हजारों लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252 पहुंची
  • आपदा के नौवें दिन भी 4,875 लोगों के लापता होने का अनुमान
  • नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमस्खलन के बाद 26 अगस्त को आई थी अचानक बाढ़

काठमांडू। Nepal Flood Latest Update: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं जिससे मरने वाले लोगों की संख्या (Nepal Flash Flood Death Toll) बढ़कर बृहस्पतिवार को 1,252 हो गयी है जबकि आपदा के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हजारों लोग लापता (Nepal Flood Missing People) हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जानें किस जिले से कितने शव मिले (Nepal Flash Flood Death Toll)

Nepal Flood News Today नेपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से 355 शव, नवलपरासी पूर्व से 218 शव, नवलपरासी पश्चिम से 208 शव बरामद किए गए हैं। नवलपरासी पश्चिम से बरामद शवों में भारत से मिले और बाद में नवलपरासी पश्चिम को सौंपे गए 18 शव भी शामिल हैं। इसके अलावा नुवाकोट से 177 शव बरामद किए गए हैं।

खोज और बचाव अभियान जारी

Nepal Flood Latest Update इसी तरह रसुवा जिले से 127 शव (Nepal Flood 1252 Deaths), गोरखा से 69, धादिंग से 60 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दलों ने बृहस्पतिवार को आपदा के नौवें दिन भी खोज और बचाव अभियान जारी रखा। पुलिस के अनुसार, लापता लोगों की अनुमानित संख्या 4,875 है।

Nepal Rescue Operation यह अचानक आई बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण आई थी। इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई।

ये भी पढ़ें

नेपाल में बाढ़ से अब तक कितने लोगों की मौत हुई है?

नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252 हो गई है।

नेपाल बाढ़ में कितने लोग लापता हैं?

पुलिस के अनुसार, अब भी करीब 4,875 लोगों के लापता होने का अनुमान है।

नेपाल में अचानक बाढ़ कब और कैसे आई?

बताया गया है कि 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आई।

किन जिलों से सबसे ज्यादा शव बरामद हुए हैं?

चितवन जिले से सबसे ज्यादा 355 शव बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व, नवलपरासी पश्चिम और नुवाकोट समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में शव मिले हैं।

क्या नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है?

हां, नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।