Hydroponic Ganja Seized: यहां से जब्त हुआ विशेष किस्म का ‘हाइड्रोफोनिक गांजा’.. कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश, जानें क्यों है ख़ास..

Ads

Hydroponic Ganja Seized: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री से 1.125 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, कीमत करीब 39 लाख रुपये।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 05:33 PM IST

Hydroponic Ganja Seized || Image- Bengaluru Customs FILE

HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त
  • बैंकॉक से आए यात्री से बरामदगी
  • NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

Hydroponic Ganja Seized: बेंगलुरु: यहाँ के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे एक यात्री से 1.125 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। इस खास किस्म के गांजे की कीमत 39.37 लाख रुपये है। यात्री के चेक-इन बैगेज में एक फोटो फ्रेम के अंदर इस गंजे को छिपाकर रखा गया था। हालांकि जांच के दौरान तस्करों की होशियार धरी रह गई और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

दरअसल बेंगलुरु कस्टम्स के आधिकारिक हैंडल X पर एक पोस्ट में बताया गया, “बेंगलुरु हवाई अड्डे पर NDPS की ज़ब्ती | 14.03.2026 कस्टम्स ने बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका और चेक-इन बैगेज में एक फोटो फ्रेम के अंदर छिपाकर रखी गई 1.125 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा ज़ब्त की, जिसकी कीमत ₹39.37 लाख है। आरोपी को NDPS अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।” आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

नारकोटिक्स कंट्रोल विंग चला रहा अभियान

Hydroponic Ganja Seized: वही इससे पहले 3 मार्च को, बेंगलुरु शहर की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के नारकोटिक्स कंट्रोल विंग द्वारा चलाए गए अभियान के बाद, एक महिला सहित दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जारी विज्ञप्ति के मुताबिक़, इस अभियान के दौरान सीसीबी ने 8,335 एलएसडी स्ट्रिप्स, 534 ग्राम चरस, 5 किलोग्राम हाइड्रो गांजा, दो मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किए थे।

एसीपी एचके महानंद और पुलिस इंस्पेक्टर मंजप्पा सीए के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा जुटाई गई पक्की जानकारी के आधार पर, सीसीबी नारकोटिक्स कंट्रोल विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बागुलूर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर यह छापा मारा।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पिछले एक साल से बेंगलुरु में रह रहे थे और एक संगठित अवैध मादक पदार्थ वितरण नेटवर्क में शामिल थे। वे थाईलैंड में रहने वाले केरल के एक व्यक्ति से नशीले पदार्थ प्राप्त करते थे और उसके निर्देशों के अनुसार ग्राहकों को वितरित करके अवैध लाभ कमाते थे। विज्ञप्ति के अनुसार, बागुलूर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hydroponic Ganja Seized: एसीपी एनके के नेतृत्व में एक अन्य अभियान में, महानंद और पुलिस इंस्पेक्टर रक्षित एके ने विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर 1.5 किलोग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया। यह प्रतिबंधित पदार्थ अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवाओं के माध्यम से तस्करी किया गया था और संदेह से बचने के लिए इसे चॉकलेट और बिस्कुट के डिब्बों में चालाकी से छिपाया गया था। जब्त किए गए इस पदार्थ का अनुमानित मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है। बरामदगी के बाद, केजी नगर पुलिस स्टेशन में मादक पदार्थों और मनोरोगी पदार्थों (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

Q1. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कितनी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त हुआ?

उत्तर: कस्टम अधिकारियों ने 1.125 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 39.37 लाख रुपये है।

Q2. हाइड्रोपोनिक गांजा क्या होता है?

उत्तर: यह विशेष तकनीक से पानी और पोषक तत्वों में उगाया गया उच्च गुणवत्ता वाला गांजा होता है।

Q3. आरोपी को किस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया?

उत्तर: आरोपी को मादक पदार्थ और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

शीर्ष 5 समाचार

ताजा खबर