मुझे सम्मान देने के लिए हमेशा पार्टी आलाकमान का आभारी हूं:सिद्धू

मुझे सम्मान देने के लिए हमेशा पार्टी आलाकमान का आभारी हूं:सिद्धू

मुझे सम्मान देने के लिए हमेशा पार्टी आलाकमान का आभारी हूं:सिद्धू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 14, 2021 12:41 am IST

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (भाषा) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि वह उन्हें दिए गए ”सम्मान” के लिए हमेशा कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वह ”कभी भी समझौता नहीं कर सकते।”

सिद्धू ने कहा कि जो लोग पंजाब के लिए उनके प्यार को समझते हैं वे कभी उन पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। सिद्धू ने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

सिद्धू ने कहा, ” मुझे पंजाब से इश्क है और जो इसे समझते हैं वो कभी मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। हर जगह मेरी प्रतिभा को नजरअंदाज किया गया। राजनीति में पांच को 50 बनाया जा सकता है और 50 को शून्य में बदला जा सकता है।”

सिद्धू 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में