IAS Divya MIttal Resigned: इस्तीफ़ा देने वाली IAS दिव्या मित्तल यहां से लड़ेंगी चुनाव?.. जनप्रतिनिधियों से टकराने वाली महिला अफसर का क्या है फ्यूचर प्लान? जानिए

आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं, हालांकि उनके राजनीतिक भविष्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

IAS Divya MIttal Resigned: इस्तीफ़ा देने वाली IAS दिव्या मित्तल यहां से लड़ेंगी चुनाव?.. जनप्रतिनिधियों से टकराने वाली महिला अफसर का क्या है फ्यूचर प्लान? जानिए

IAS Divya Mittal to Contest Elections || Image- Divya Mittal Instagram

Modified Date: August 31, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: August 31, 2026 8:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिव्या मित्तल ने IAS सेवा से दिया इस्तीफा
  • चुनाव लड़ने की अटकलें सोशल मीडिया पर तेज
  • इस्तीफा अभी औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं हुआ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सियासी और नौकरशाही गलियारों में एक महिला अफसर इन दिनों बेहद सुर्ख़ियों में है। इस अफसर का नाम है दिव्या मित्तलदिव्या मित्तल ने पिछले दिनों सेवा से इस्तीफ़ा देकर पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी थी। (IAS Divya Mittal to Contest Elections?) हालाँकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है बावजूद उनके भविष्य के योजना को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। दावा किया जा रहा है कि, दिव्या मित्तल अगले साल विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकती है। हालाँकि इन दावों की IBC24 स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया में इस तरह की खबरे तेजी से वायरल हो रही है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद यह फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश

दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने स्वेच्छा से IAS से इस्तीफा दिया है और इससे 13 साल की यादगार यात्रा समाप्त हो रही है।

कौन है दिव्या मित्तल?

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से BTech और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। MBA के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की, लेकिन बाद में भारत लौटकर UPSC की तैयारी शुरू की। (IAS Divya Mittal to Contest Elections?) 2012 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने IPS के लिए सफलता हासिल की थी। इसके बाद 2013 में दूसरे प्रयास में 68वीं रैंक हासिल कर IAS ज्वाइन किया।

देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीरनगर की रह चुकीं DM

दिव्या मित्तल ने संत कबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया। मिर्जापुर में डीएम रहते हुए उन्होंने हलिया ब्लॉक के दूरदराज के पहाड़ी गांव लहुरियादह में पेयजल पहुंचाने की पहल की थी। आजादी के करीब 75 साल बाद गांव में पहली बार पाइप से पानी पहुंचा था। देवरिया में भी उनके कार्यकाल को सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और प्रशासनिक फैसलों के लिए याद किया जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान’

दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांग लोगों और किसानों के साथ काम करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभवों को याद करते हुए लिखा कि देवरिया ने उन्हें सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। (IAS Divya Mittal to Contest Elections?) वहीं मिर्जापुर ने उन्हें सिखाया कि असंभव कोई तथ्य नहीं, बल्कि केवल एक राय है। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार को अभी तक उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से प्राप्त नहीं हुआ है। इस्तीफा मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown