Manipur New Chief Secretary Appointed: इस अशांत प्रदेश को मिला नया ‘चीफ सेक्रेटरी’.. सीनियर IAS अफसर राजीव सिंह ठाकुर संभालेंगे राज्य की कमान, जानें इनके बारें
राजीव सिंह ठाकुर को प्रशासनिक क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। राजस्थान में उन्होंने जिला कलेक्टर के रूप में बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, अलवर, करौली और श्रीगंगानगर में जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा ग्रामीण विकास, आजीविका परियोजनाओं और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से जुड़े विभागों में भी काम किया है।
Manipur New Chief Secretary Appointed || Image- Bureaucrats India file
- राजीव सिंह ठाकुर बने मणिपुर के मुख्य सचिव
- 1995 बैच के राजस्थान कैडर के IAS
- जून 2029 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
इंफाल: देश के सबसे अशांत राज्य मणिपुर के लिए 1995 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। (Manipur New Chief Secretary Appointed) केंद्र सरकार ने उनके इंटर-कैडर डेप्युटेशन को मंजूरी दे दी है। वह 30 जून 2029 तक इस पद पर रहेंगे। यह उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति की तारीख भी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कैबिनेट की नियुक्ति समिति यानी एसीसी ने मौजूदा नीति प्रावधानों में छूट देते हुए ठाकुर के इंटर-कैडर डेप्युटेशन को मंजूरी दी है। मुख्य सचिव की जिम्मेदारी के साथ उन्हें मुख्य सतर्कता आयुक्त और मणिपुर भवन, नई दिल्ली के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
30 साल से ज्यादा का प्रशासनिक अनुभव
राजीव सिंह ठाकुर को प्रशासनिक क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। राजस्थान में उन्होंने जिला कलेक्टर के रूप में बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, अलवर, करौली और श्रीगंगानगर में जिम्मेदारी संभाली है। (Manipur New Chief Secretary Appointed) इसके अलावा ग्रामीण विकास, आजीविका परियोजनाओं और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से जुड़े विभागों में भी काम किया है। केंद्र सरकार में ठाकुर ने रक्षा मंत्रालय और रक्षा मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में काम किया। इसके बाद वह उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे। उन्होंने ग्रामीण विकास, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और रेलवे मंत्रालयों में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फरवरी 2025 से नीति आयोग में थे सलाहकार
मणिपुर जाने से पहले राजीव सिंह ठाकुर नीति आयोग में सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने फरवरी 2025 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी मणिपुर के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राज्य लंबे समय से चली आ रही जातीय हिंसा के बाद सामान्य प्रशासन बहाल करने, राहत और पुनर्वास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। (Manipur New Chief Secretary Appointed) इंटर-कैडर डेप्युटेशन के तहत राजीव सिंह ठाकुर राजस्थान कैडर से मणिपुर कैडर में जाएंगे और 30 जून 2029 तक मणिपुर में अपनी सेवाएं देंगे।
Rajeev Singh Thakur appointed Manipur Chief Secretary
Rajeev Singh Thakur, a 1995-batch IAS officer of the Rajasthan cadre, has been appointed as the Chief Secretary of Manipur following the Centre’s approval of his inter-cadre deputation. He will serve in the… pic.twitter.com/UwTFyheJHR
— Bureaucrats India (@BureaucratsInd) September 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Facebook


