IAS टीना डाबी ने 13 साल बड़े शख्स से इसलिए की शादी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Ads

IAS Tina Dabi : IAS टीना डाबी भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में पास होने से लेकर खुद से 13 साल बड़े IAS अधिकारी से शादी को लेकर

  •  
  • Publish Date - December 6, 2022 / 12:39 PM IST,
    Updated On - December 6, 2022 / 12:39 PM IST

Gehlot’s government will take action on Collector Tina Dabi

जयपुर : IAS Tina Dabi : IAS टीना डाबी भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में पास होने से लेकर खुद से 13 साल बड़े IAS अधिकारी से शादी को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। टीना डाबी मुस्लिम IAS से शादी और तीन साल बाद उनसे तलाक लेने से लेकर खुद से 13 साल बड़े IAS से दूसरी शादी को लेकर कभी सुर्ख़ियों में रही तो कभी आलोचनाओं की शिकार हुई। अब टीना डाबी ने अब 13 साल बड़े आईएएस से शादी करने की बात का राज खोला है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पब्लिक स्कूल की मान्यता हुई रद्द, अंधेरे में छात्रों का भविष्य, इस वजह से लिया गया फैसला 

ऐसे हुई थी टीना और प्रदीप की मुलाक़ात

IAS Tina Dabi :  टीना डाबी ने कहा कि प्रदीप गवांडे एक अच्छे इंसान हैं। पहले दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। लेकिन साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त जब टीना डाबी जयपुर में पोस्टेड थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात हेल्थ डिपार्टमेंट में काम कर रहे प्रदीप गवांडे से हुई। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से परिवार में आना जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह सिलसिला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों की नजदीकियां और भी बढ़ने लगी। 1 साल तक चली रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल के साथ होगा खेला…आप के सीएम उम्मीदवार भी नहीं दिखा पाएंगे जलवा? जानिए क्या कहते हैं EXIT Poll के आंकड़े

प्रदीप ने टीना को कभी नहीं किया प्रपोज

IAS Tina Dabi :  IAS टीना डाबी ने कहा है पहले कभी प्रदीप ने उन्हें प्रपोज ने किया। रिश्ते कभी भी उम्र के आधार पर तय नहीं हुआ करते हैं। दोनों पार्टनर्स के बीच आपसी समझ प्यार और कंपैटिबिलिटी बहुत ही जरूरी होती है। गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल महीने में जयपुर के ही एक होटल में प्रदीप गवांडे और टीना डाबी ने हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर शादी की थी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी राजस्थान में ही ड्यूटी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पढ़ाई और सरकारी कामकाज में तेज होने के साथ ही IAS टीना डाबी की खूबसूरती और ग्लैमर कितने फैन हैं कि उनकी सोशल मीडिया पर लाखों फैंस है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई पोस्ट को महज कुछ मिनटों में ही लाखों लाइक मिलने लगते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें