कश्मीर के पुलवामा में मिला आईईडी विस्फोटक

Ads

कश्मीर के पुलवामा में मिला आईईडी विस्फोटक

  •  
  • Publish Date - June 7, 2021 / 09:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

श्रीनगर, सात जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक संदिग्ध आईईडी विस्फोटक का पता लगाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के त्राल के सोइमोह क्षेत्र में विस्फोटक होने का पता चला।

उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को नष्ट कर दिया।

भाषा यश शाहिद

शाहिद