तेलंगाना में सरकार बनी तो बटाईदार किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का फायदा: कांग्रेस

तेलंगाना में सरकार बनी तो बटाईदार किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का फायदा: कांग्रेस

तेलंगाना में सरकार बनी तो बटाईदार किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का फायदा: कांग्रेस
Modified Date: March 10, 2023 / 06:55 pm IST
Published Date: March 10, 2023 6:55 pm IST

करीमनगर, 10 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना में उसकी सरकार बनने पर प्रदेश में बटाईदार किसानों को भी सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाया जाएगा तथा हर जिले में भूमि न्यायाधिकरण की स्थापना की जाएगी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि राज्य में करीब 15 लाख बटाईदार किसान हैं जिन्हें फसल बीमा जैसी कई सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस का यह मत है कि सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बटाईदार किसानों के लिए भी होना चाहिए।’’

रमेश के मुताबिक, किसानों के लाभ के लिए पांच सिद्धांतों पर अमल होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने पर सभी 33 जिलों में भूमि न्यायाधिकरणों की स्थापना की जाएगी।

रमेश ने तेलंगाना की जनता से यह वादा भी किया कि सरकार बनने के बाद दो साल के भीतर भूमि सर्वेक्षण कराया जाएगा।

तेलंगाना में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

भाषा हक हक माधव

माधव


लेखक के बारे में