आईआईटी भुवनेश्वर के पीएचडी छात्र की छात्रावास की इमारत से गिरने के बाद मौत

आईआईटी भुवनेश्वर के पीएचडी छात्र की छात्रावास की इमारत से गिरने के बाद मौत

आईआईटी भुवनेश्वर के पीएचडी छात्र की छात्रावास की इमारत से गिरने के बाद मौत
Modified Date: May 10, 2026 / 05:11 pm IST
Published Date: May 10, 2026 5:11 pm IST

भुवनेश्वर, 10 मई (भाषा) आईआईटी भुवनेश्वर में पीएचडी कर रहे एक छात्र की परिसर में स्थित छात्रावास की इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तनिकोंडा निशांत कुमार के रूप में हुई है जो विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में शोधार्थी था और आंध्र प्रदेश का मूल निवासी था।

आधिकारिक बयान के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई जब कुमार ब्रह्मपुत्र छात्रावास के ए ब्लॉक में छठी मंजिल पर स्थित अपने कमरे की बालकनी के ठीक नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने छात्र को देखा और उसे परिसर स्थित संजीवन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे प्राथमिक आपात चिकित्सा दी गई।

बयान में कहा गया कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की सलाह पर बाद में कुमार को संस्थान की एम्बुलेंस से उन्नत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

बयान के अनुसार, “अस्पताल पहुंचने पर वहां की मेडिकल टीम ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। संस्थान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है जो घटना की जांच कर रही है।”

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में