गोवा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के आरोप में 26 लोग गिरफ्तार

Ads

गोवा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के आरोप में 26 लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 10:31 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 10:31 AM IST

पणजी, 29 मई (भाषा) पुलिस ने दक्षिण गोवा के ‘वर्णा इंडस्ट्रियल एस्टेट’ में संचालित एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और खुद को बैंक कर्मचारी बता अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 28 मई को तड़के वर्णा के एक फैक्टरी परिसर में छापा मारा गया, जहां यह अवैध कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को अमेरिका के बैंकों का अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे और इंटरनेट आधारित कॉलिंग सिस्टम के जरिए उनसे संपर्क करते थे।

उसने बताया कि आरोपी लोगों को बहला फुसला कर रकम अंतरित करने के लिए राजी करते थे।

पुलिस ने बताया कि ये 26 आरोपी नगालैंड, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे अलग-अलग राज्यों से हैं और दक्षिण गोवा के सांकवाल में किराए के मकानों में रह रहे थे।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 145 लैपटॉप, 45 मोबाइल फोन, राउटर, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

भाषा खारी शोभना

शोभना