मानसून में दीर्घावधि औसत की 90 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना : आईएमडी

Ads

मानसून में दीर्घावधि औसत की 90 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना : आईएमडी

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 10:42 AM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान मौसमी वर्षा दीर्घकालिक औसत का 90 प्रतिशत रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में इस मानसून में सामान्य वर्षा होने की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ये आकलन दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपने दूसरे पूर्वानुमान में किए हैं।

इससे पहले 13 अप्रैल को जारी अपने पहले पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा था कि इस मानसून में भारत में दीर्घकालिक औसत की 92 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी