13 राज्यों के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी, जानिए क्या है पूरी बात
13 राज्यों के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी, जानिए क्या है पूरी बात
नई दिल्ली/रायपुर। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों के लिए अगले 72 घंटे बारिश के लिहाज से भारी पड़ सकते हैं। विभाग ने इन राज्यों के लिए 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित इन 13 राज्यों में भारी, अथवा भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि इन इलाकों में रहने वाले अपने-अपने स्तर पर तैयार रहें, नहीं तो भारी बारिश से यहां हालात बिगड़ जाएं। इसी तरह करीब 1 दर्जन राज्यों के लिए इन्हीं घंटों के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलग से चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक रायपुर सहित 11 जिलों में अतिभारी बारिश होने संभावना जताई गई है। बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से यह स्थिति बनी है। विभाग ने स्थानीय स्तर पर अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें : लाइव कवरेज के दौरान महिला पत्रकार से बदसलूकी, जानिए महिला ने क्या कहा
इधर, मानसून अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड पर पूरी तरह से छा जाएगा। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मानसून की दाखिल हो जाएगा। इस तरह मानसून के 1 से 2 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जाने की संभावना है।
केंद्रीय मौसम विभाग ने 28 जून को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू कश्मीर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि इसी तारीख को उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसी तरह 28 जून को उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस चारों दिशाओं से निकालेगी संकल्प यात्रा, आदिवासी इलाकों में जंगल सत्याग्रह भी
जबकि 29 जून को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। 30 जून को उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश संभव है। 30 जून को ही बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों और केरल में भारी बारिश का अलर्ट है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


