Weather News Latest Update: 24 घंटे में होगी ताबड़तोड़ बारिश! आठ जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, स्कूलों को भी बंद करने का आदेश
Weather News Latest Update: 24 घंटे में होगी ताबड़तोड़ बारिश! आठ जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, स्कूलों को भी बंद करने का आदेश

Weather News Latest Update
- केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट, कई क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज बंद
- मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और ऊंची समुद्री लहरों से राज्य में व्यापक असर
- 24 मई को मानसून की समय से पहले दस्तक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कारण
तिरुवनंतपुरम: Weather News Latest Update केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से व्यापक नुकसान हुआ है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को राज्य के आठ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य में कई पेड़ उखड़ गए तथा निचले इलाकों और नदियों के निकटवर्ती इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Weather News Latest Update वायनाड जैसे राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य की विभिन्न नदियों मणिमाला, अचनकोविल, मीनाचिल, कोरापुझा और कबानी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। केएसडीएमए ने तटों के करीब रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आईएनसीओआईएस ने तटीय क्षेत्रों के मछुआरों और अन्य निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि शुक्रवार रात 8.30 बजे तक केरल के तटों पर 1.2 से 3.7 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। आईएनसीओआईएस ने शुक्रवार रात तक राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, एर्णाकुलम और त्रिशूर के तटीय क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और मलप्पुरम, कोझीकोड, कासरगोड और कन्नूर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि समुद्र में उथल-पुथल की आशंका है, इसलिए समुद्र में मछली पकड़ने तथा पर्यटन सहित सभी गतिविधियों से बचना चाहिए। इससे पहले आईएमडी ने पत्तनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बृहस्पतिवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ तथा शेष छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। इसके अलावा तीन जिलों - इडुक्की, कन्नूर और कासरगोड - के लिए शुक्रवार के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ तथा शेष 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
‘रेड अलर्ट’ का अभिप्राय है कि 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक एवं मूसलाधार बारिश हो सकती है जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है कि उक्त क्षेत्र में 24 घंटे की अवधि में 11 से 20 सेमी तक वर्षा हो सकती है। ‘येलो अलर्ट’ का अभिप्राय है कि अधिसूचित क्षेत्र में छह से 11 सेमी बारिश हो सकती है। आईएमडी द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर कन्नूर और कासरगोड जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
आईएमडी ने इससे पहले कहा था कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने मजबूत निम्न दबाव के कारण राज्य के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में मानसून ने निर्धारित समय से आठ दिन पहले 24 मई को दस्तक दी थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: IMD ने पत्तनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: IMD order Issues in Red Alert For Heavy Rain in 8 District

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm