शिमला, दो अगस्त (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा तथा सिरमौर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने अनुमान जताया कि सोमवार को इन चार जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।
केंद्र ने राज्य में आठ अगस्त तक लगातार बारिश का भी अनुमान जताया है। रविवार को हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप