अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 444 नए मामले, दो लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 444 नए मामले, दो लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 444 नए मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: May 28, 2021 6:19 am IST

ईटानगर, 28 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 444 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 25,820 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने शुक्रवार को बताया कि दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 109 हो गई। वेस्ट कामेंग जिले के दाहुंग सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान 54 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। पश्चिम कामेंग में भी एक उपचाराधीन मरीज ने दम तोड़ दिया।

एसएसओ ने बताया कि नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 114, तवांग में 56 और चांगलांग में 47 मामले सामने आए। लोहित में 32, नामसई में 31, वेस्ट कामेंग में 28, लोअर सुबनसिरी में 20, ईस्ट सियांग में 19, लोअर दिबांग वैली में 18, ईस्ट कामेंग में 12 मामले आए। बाकी मामले अन्य जिलों में आए।

अरुणाचल प्रदेश में 3,692 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में बृहस्पतिवार को 254 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,019 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 85.28 प्रतिशत है। अब तक 5,60,340 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और संक्रमण दर 6.09 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 3,38,326 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

राज्य सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 मई तक नौ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया है।

भाषा सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में