अरुणाचल प्रदेश में बस हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल
अरुणाचल प्रदेश में बस हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल
ईटानगर, नौ जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के लेपरादा जिले में एक बस के सड़क से फिसलकर 200 मीटर नीचे धान के खेत में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।
लेपरादा के पुलिस अधीक्षक पीएन थोंगडोक ने शुक्रवार को बताया कि हादसा तिर्बिन के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बस अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी के दापोरिजो से पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी जिले के सिलापाथर जा रही थी और उसमें 13 लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में चालक आरके सिंह (57) और सह-चालक विश्वकर्मा (24) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को बासर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सड़क से फिसलकर 200 मीटर नीचे धान के खेत में गिर गई थी। हादसे की वजह से फसल भी बर्बाद हो गई। बासर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा

Facebook


