जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सेना के एक जवान की मौत, दो घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सेना के एक जवान की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

जम्मू, 25 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि मंडी बेल्ट के सौजियान सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सटे अग्रिम इलाके में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरी जिसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश