जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए अभियान शुरू
Modified Date: August 6, 2024 / 07:33 pm IST
Published Date: August 6, 2024 7:33 pm IST

जम्मू, छह अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को घेराबंदी और खोज अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना ने बसंतगढ़ के पाथी नाला खानेड़ इलाके में संयुक्त खोज अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए घने जंगल वाले इलाके में अंदर की ओर बढ़े तो गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आतंकवादियों की तलाश जारी है।

बसंतगढ़ के डुडू इलाके में अप्रैल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम सुरक्षा गार्ड मारा गया था।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में