झारखंड में चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से दो की मौत, 219 नये संक्रमित

Ads

झारखंड में चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से दो की मौत, 219 नये संक्रमित

  •  
  • Publish Date - November 23, 2020 / 07:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रांची, 23 नवंबर (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 953 हो गयी है जबकि आज संक्रमण के 219 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,07,688 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 953 हो गयी।

झारखंड राज्य के 1,07,688 संक्रमितों में से 1,04,533 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इनके अलावा 2,202 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

भाषा इन्दु वैभव

वैभव