Attack on Kalyan Banerjee: अभिषेक के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला, ज्ञापन सौंपने जा रहे थे थाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Image: AI Generated
कोलकाता: Attack on Kalyan Banerjee पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद से स्थिति ठीक नहीं है, आए दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही है। कल भी पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। वहीं अब खबर आ रही है कि सांसद कल्याण बनर्जी हमला हुआ है। बताया जा है कि उनके सिर पर चोट आई है। कल्याण बनर्जी पर हुए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Attack on Kalyan Banerjee मिली जानकारी के अनुसार कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वो अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। टीएमसी सांसद की मानें तो प्रदर्शनकारियों ने सांसद कल्याण बनर्जी का रास्ता रोकते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। वायरल हुए वीडियो में नजर आया कि कल्याण बनर्जी भीड़ का सामना कर रहे थे। बड़ी संख्या में लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस दौरान कथित रूप से उनके सिर पर चोट लगी। वे थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर गए। हमले के बाद जमीन पर लेटे कल्याण बनर्जी फोन पर बात करते हुए नजर आए।
इस दौरान सुरक्षाबलों को स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए भी देखा गया। वहीं, टीएमसी समर्थकों ने कल्याण बनर्जी को संभाला और उन्हें भीड़ से दूर ले जाने का प्रयास किया। कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अकेला आ रहा था। मेरे साथ कोई नहीं था। बीजेपी सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है। उन्होंने कहा कि अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
Yesterday – Abhishek Banerjee
Today – kalyan Banerjee
Tomorrow – ??This is New Bangal Friends 🔥
Sabka Hisab kiya jayega dhire dhire https://t.co/JbedpRGJxs
— Bihari Babu (@ZbnX5n) May 31, 2026
इससे पहले, शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। वे चुनाव के बाद शनिवार को हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके काफिले पर अंडे व ईंट के टुकड़े फेंके और नारे लगाए। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा किफिलहाल इलाज घर पर ही किया जाएगा। जितनी जरूरत होगी, सलाइन और ऑक्सीजन घर पर ही दी जाएगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा।