कश्मीर में आतंकियों ने शनिवार को 3 घटनाओं को दिया अंजाम, 1 नागरिक की मौत, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Ads

कश्मीर में आतंकियों ने शनिवार को 3 घटनाओं को दिया अंजाम, 1 नागरिक की मौत, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

  •  
  • Publish Date - March 30, 2019 / 04:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकी सख्त कार्रवाई के बावजूद अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। आतंकियों ने शनिवार को तीन घटनाओं को अंजाम दिया। बनिहाल में सुबह हुए कार में धमाके के बाद आतंकियों ने बारामूला के बाजार में फायरिंग की, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई। पुलवामा में एक बार फिर आतंकियों ने नापाक वारदात की । आतंकियों ने यहां सीआरपीएफ के पोस्ट पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें-धारा 370 को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- खत्म हो जाएगा भार…

बारामूला के बाजार में हुए हमले में मारे गए नागरिक का नाम अर्जुमंद मजीद भट है। बता दें कि बीते इस सप्ताह कश्मीर में 4 नागरिकों की हत्या हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक उत्तरी कश्मीरी जिले बारामूला के सघन इलाके में आतंकियों ने अर्जुमंद मजीद भट पर अधाधुंध गोलियां चलाई, भट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया गीत ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’, You…

इस बीच खुफिया एजेंसियों ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया है । भारत में आम चुनाव के मद्देनजर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पुलवामा में राजनीतिक व्यक्तियों पर हमले की योजना बनाने रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को ये अलर्ट शुक्रवार को भेजा गया।