पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,278, तमिलनाडु में 669 और गुजरात में 398 नए मामले आए सामने, तेजी से बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,278, तमिलनाडु में 669 और गुजरात में 398 नए मामले आए सामने, तेजी से बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,278, तमिलनाडु में 669 और गुजरात में 398 नए मामले आए सामने, तेजी से बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: May 10, 2020 5:05 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में चार मई से 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। बावजूद इसके कई राज्यों में हालात काबू से बाहर होते नजर आ रही है। आज भी देश के कई राज्यों में सैकड़ों संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो सकती है मूसलाधार बारिश

जानकारी के अनुसार गुजरात में पिछले 24 घंटों में 398 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मामलों की कुल संख्या 8195 हो गई है, जिसमें 2545 ठीक/डिस्चार्ज मामले और 493 मौतें शामिल हैं।

Read More: सीएम बघेल ने मजदूरों की व्यवस्था के लिए पुलिस महानिरीक्षकों को दिए निर्देश, भोजन-पानी सहित गंतव्य स्थानों तक भेजने की उचित व्यवस्था करें

वहीं, महाराष्ट्र में 1,278 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ हरी प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 22,171 हो गई है। जबकि ग्रेटर मुंबई एरिया में आज कोरोना के 875 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13564 हो गई है। इसमें से 212 डिस्चार्ज / छुट्टी और 19 मौतें शामिल हैं।

Read More: MSME सेक्टर में 90 लाख रोजगार पैदा करने में जुटी ये राज्य सरकार, NOC प्रक्रिया में तेजी लाने अधिकारियों को निर्देश

तमिलनाडु का भी ऐसा ही कुछ हाल है, यहां आज 669 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 3 मरीजों की मौत हो गई है। यहां कुल मामलों की संख्या 7204 और मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5195 है।

Read More: देश में 12 मई से शुरू होगी रेल सेवा, कल शाम से होगी टिकिटों की बुकिंग..देखिए पूरी जानकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"