पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में सामने आए 4 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 200 से ज्यादा लोगों की मौत, देखिए राज्यवार आंकड़े

पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में सामने आए 4 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 200 से ज्यादा लोगों की मौत, देखिए राज्यवार आंकड़े

पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में सामने आए 4 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 200 से ज्यादा लोगों की मौत, देखिए राज्यवार आंकड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 5, 2020 1:04 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने देश में कल से 17 मई तक के लिए लॉक डाउन 3.0 लागू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 4000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,711 हो गई है।

Read More: बड़ी राहत : RT-PCR टेस्ट में जगदलपुर के 3 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 210 मौतें हुई हैं, इसके बाद मरने वालों की संख्या 1583 हो चुकी है। देश में अब कुल 31,967 सक्रिय मामले हैं।

Read More: महिला ने 3 बच्चियों के साथ कुएं में लगा दी छलांग, तीनों बच्चियों की मौत

इस दौरान गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शादी के कार्यों में 50 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। साथ ही मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

Read More: पाकिस्तान का एक और गंदा रवैया, गटर सफाई के लिए ईसाई धर्म के लोगों से मांगे आवेदन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"