मध्य प्रदेश में बदनावर के पास वैन पलटने से तीन लोगों की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में बदनावर के पास वैन पलटने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 2, 2021 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

धार (मप्र), दो सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के धार जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक वैन के पलट जाने से राजस्थान के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

बदनावर पुलिस थाने के निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर बदनावर और बोराली गांव के बीच हुआ। हादसे में पीड़ित लोग राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वैन में नौ लोग सवार थे। वैन चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में किशोर लाल (45), कमल धाकड़ (12) और रामकन्या धाकड़ (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को बदनावर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो मनीषा सुरभि

सुरभि