मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद बदमाशों ने नगा गांव के कई घरों में आगजनी की

Ads

मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद बदमाशों ने नगा गांव के कई घरों में आगजनी की

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 08:05 AM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 08:05 AM IST

कांगपोकपी/इम्फाल, 12 अगस्त (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने नगा समुदाय के एक गांव पर हमला कर कई घरों में आगजनी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने तुमनौपोकपी थंगल गांव के पास स्थित तोकपा लियांगमई नगा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी की और फिर कई घरों में आग लगा दी।

अधिकारियों के अनुसार, इस बारे में सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है कि कितने घरों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर मकान कच्चे हैं।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी