पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की जान नहीं गयी, संक्रमण दर घटकर 4.3 हुई

पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की जान नहीं गयी, संक्रमण दर घटकर 4.3 हुई

पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की जान नहीं गयी, संक्रमण दर घटकर 4.3 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 18, 2020 10:08 am IST

पुडुचेरी, 18 अक्टूबर (भाषा) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में इस महीने पहली बार रविवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और संक्रमण दर घटकर 4.3 फीसद रह गयी।

एक अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 177 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,141 हो गयी जबकि 306 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी रमेश ने बताया कि कोरोना वायरस के किसी और मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 574 बनी हुई है।

उन्होंने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि इस महीने यह पहली बार है कि इस केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और हाल के दिनों में मौत की संख्या घट रही है।

रमेश ने कहा कि मृत्युदर 1.73 फीसद और स्वस्थ होने की दर 85.36 फीसद है। उन्होंने कहा कि संक्रमण दर भी घटकर 4.3 रह गयी जो ‘बहुत ही उत्साहवर्धक ’ है । उन्होंने बताया कि 28,290 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

भाषा

राजकुमार शोभना

शोभना


लेखक के बारे में