राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ कडाके की सर्दी से राहत

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ कडाके की सर्दी से राहत

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ कडाके की सर्दी से राहत
Modified Date: January 28, 2024 / 04:12 pm IST
Published Date: January 28, 2024 4:12 pm IST

जयपुर, 28 जनवरी (भाषा) राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ प्रदेश में पड रही कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को अलवर 5.2 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है।

विभाग के अनुसार हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, सिरोही में 6.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और जालौर में 7.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8 डिग्री, अंता में 8.1 डिग्री, डबोक में 8.2 डिग्री, करौली में 8.3 डिग्री और वनस्थली में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से शीत लहर से राहत मिलने की काफी संभावना है।

भाषा कुंज

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में