राजस्थान में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू

Ads

राजस्थान में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 04:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

जयपुर, तीन अक्तूबर (भाषा) राजस्थान में 21 जिलों में 1028 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंचों के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को हो रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। मतदान के बाद गणना होगी।

मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन व मास्क पहनने जैसे नियमों का भी ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

दूसरे चरण में 34.06 लाख मतदाता हैं। पहले चरण में 28 सितंबर को 947 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ था। मतदान का तीसरा चरण छह अक्तूबर व चौथा चरण 10 अक्तूबर होगा।

भाषा पृथ्वी प्रशांत

प्रशांत