राजस्थान के बूंदी में अधिकारियों ने युवक के साथ गई 16 वर्षीय लड़की के विवाह को रूकवाया

राजस्थान के बूंदी में अधिकारियों ने युवक के साथ गई 16 वर्षीय लड़की के विवाह को रूकवाया

राजस्थान के बूंदी में अधिकारियों ने युवक के साथ गई 16 वर्षीय लड़की के विवाह को रूकवाया
Modified Date: February 25, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: February 25, 2026 10:35 pm IST

कोटा, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले के अधिकारियों ने 16 वर्षीय एक लड़की की शादी रुकवा दी, जो एक सप्ताह पहले कथित तौर पर घर छोड़कर 24 वर्षीय युवक के साथ चली गई थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अधिकारियों के अनुसार, कोटा के एक गांव की रहने वाली लड़की 13 फरवरी को बूंदी जिले के कारवार गांव के 24 वर्षीय युवक के साथ चली गई थी।

आरोप है कि युवक ने लड़की को जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के घरों में रखा और कोटा के एक वकील से नोटरीकृत स्टांप पेपर पर सहजीवन संबंध प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि युवक ने कथित तौर पर लड़की के आधार कार्ड पर उसकी जन्मतिथि भी बदलवाई और मंदिर में शादी करते हुए तस्वीरें खिचवाईं।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि बाद में युवक के परिवार वालों ने 24 फरवरी को पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह का प्रबंध किया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति ने शादी रुकवाई और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

भाषा

शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में