संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ads

संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

  •  
  • Publish Date - May 11, 2023 / 09:47 AM IST,
    Updated On - May 11, 2023 / 09:47 AM IST

नोएडा, 11 मई (भाषा) थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-1 सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि डेल्टा- वन सेक्टर के सी- ब्लॉक में रहने वाले हिमांशु शर्मा (40) को उनके परिजनों ने आज गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया।

उन्होंने बताया कि वहां पर डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. वैभव

वैभव