कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक लगे पोस्टर में राहुल को वास्तविक जीवन का ‘बैटमैन’ बताया गया

कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक लगे पोस्टर में राहुल को वास्तविक जीवन का ‘बैटमैन’ बताया गया

कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक लगे पोस्टर में राहुल को वास्तविक जीवन का ‘बैटमैन’ बताया गया
Modified Date: August 23, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: August 23, 2026 12:34 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के पास और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘‘असली ज़िंदगी का बैटमैन’’ बताने वाले पोस्टर लगाए हैं।

इन पोस्टर में बैटमैन की तस्वीर के साथ गांधीजी की तस्वीर भी है। उन पर ‘द साइलेंट गार्डियन’ और ‘अ वॉचफ़ुल प्रोटेक्टर’ लिखा हुआ है।

पोस्टर पर दूसरा कैप्शन है, ‘‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असल ज़िंदगी के बैटमैन’’।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा की ओर से ये पोस्टर कोटला रोड पर कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के प्रवेश द्वार के पास और रायसीना रोड पर स्थित भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय के पास लगाए गए हैं।

ये पोस्टर तब सामने आए हैं, जब इंस्टाग्राम पर ‘आप कुछ भी पूछिये’ सत्र के दौरान गांधी ने ‘क्या आप बैटमैन हैं’ वाले सवाल का रोचक जवाब दिया था।

राहुल गांधी ने बेबाकी से जवाब दिया और ‘केप्ड क्रूसेडर’ (बैटमैन) से अपनी किसी भी तुलना को दरकिनार करते हुए कहा, ‘‘बस इतना कहिए कि किसी ने भी मुझे और बैटमैन को कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा है।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘जेन ज़ी’ तक पहुंचने की नयी कोशिश के तहत ‘मुझसे कुछ भी पूछें’ सत्र आयोजित किया था।

भाषा धीरज रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में