असम में 14 करोड़ रुपये के याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
असम में 14 करोड़ रुपये के याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, 23 अगस्त (भाषा) असम के कछार जिले में पुलिस ने करीब 14 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त किये हैं। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
सिलचर में एक किराए के मकान से दोनों आरोपियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।
शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर मादक पदार्थ मामले का ‘सत्र-2’ नहीं आता। कछार पुलिस ने सिलचर के दक्षिण कृष्णपुर में किराए के एक कमरे से 14 करोड़ रुपये की कीमत वाली 70,000 याबा टैबलेट ज़ब्त कर इस मामले को यहीं खत्म कर दिया। दो आरोपियों को पकड़ा गया है।’’
याबा टैबलेट को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, एक बहुत ज़्यादा लत लगाने वाली दवा है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफ़ीन का मिश्रण होता है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


