Tamil Nadu Cabinet Expansion: IBC24 File Photo
मुंबई: IT Raid On Parle-G: आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित पार्ले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में छापामार कार्यवाही की है। यहां पार्ले-जी बिस्किट का निर्माण भी होता है। इस तलाशी की सटीक वजह अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के गुजरात के कच्छ स्थित कार्यालयों और फैक्ट्रियों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी की आर्थिक शाखा वर्तमान में कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। तलाशी आयकर विभाग की विदेशी संपत्ति इकाई और जांच विंग द्वारा संचालित की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक़ अधिकारियों की एक विशेष टीम इस जांच को अंजाम दे रही है।
IT Raid On Parle-G: पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पार्ले बिस्किट्स के मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2023 में 743.66 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024 में यह बढ़कर 1,606.95 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की परिचालन आय 2018-19 में 2% बढ़कर 14,349.4 करोड़ रुपए हो गई, जबकि कुल राजस्व में 5.31% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 15,085.76 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह देखना दिलचस्प होगा कि आयकर विभाग की जांच के परिणाम क्या निकलते हैं और यह पार्ले प्रोडक्ट्स की आगामी रणनीति को कैसे प्रभावित करता है।