Holiday Declared on Ravidas Jayanti. Image Source- IBC24
रायपुर। Holiday Declared on Ravidas Jayanti: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सीएम साय ने बड़ा ऐलान किया है। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि माघ पूर्णिमा के दिन सरकारी अवकाश के साथ ही प्रदेश में शराब की बिक्री बंद रहेगी। इसके अलावा संत रविदास के सामाजिक योगदान और उनके आदर्शों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू किया जाएगा।
Holiday Declared on Ravidas Jayanti: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से महापुरुषों के विचार और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-