कर्नाटक में आयकर विभाग के छापे में 15 करोड़ रुपये नकदी, 5 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

Ads

कर्नाटक में आयकर विभाग के छापे में 15 करोड़ रुपये नकदी, 5 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

  •  
  • Publish Date - May 6, 2023 / 05:09 PM IST,
    Updated On - May 6, 2023 / 05:09 PM IST

बेंगलुरु, छह मई (भाषा) आयकर विभाग ने बेंगलुरु और मैसूर में कई जगहों पर छापेमारी कर 15 करोड़ रुपये नकदी और पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किये हैं। आयकर विभाग के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए धन जुटाने वाले लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बेंगलुरु के शांति नगर, कॉक्स टाउन, शिवाजी नगर, आरएमवी एक्सटेंशन, कनिंघम रोड, सदाशिव नगर, कुमारपार्क वेस्ट और फेयरफील्ड लेआउट स्थित परिसरों में छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया, ‘‘इन छापों के परिणामस्वरूप गुप्त ठिकानों में रखी भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं।’’

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार