स्वतंत्रता दिवस: एनसीसी ने 79 साल पूरे होने के मौके पर 79 किलोमीटर की ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया

Ads

स्वतंत्रता दिवस: एनसीसी ने 79 साल पूरे होने के मौके पर 79 किलोमीटर की ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) भारत की आजादी के 79 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को यहां प्रतीकात्मक रूप से 79 किलोमीटर की ‘साइक्लोथॉन’ आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस ‘साइक्लोथॉन’ में एनसीसी के 79 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस ‘साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, मुक्केबाज एम. सी. मैरी कॉम और टेनिस के पूर्व खिलाड़ी लिएंडर पेस भी मौजूद थे।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने भारत की आजादी के 79 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 79 कैडेट्स के एक समूह का नेतृत्व करते हुए प्रतीकात्मक 79 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की।

यह ‘साइक्लोथॉन’ मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू हुई और राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थलों से होकर तय मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उसी स्थान पर समाप्त हुई।

बयान में बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

बयान के मुताबिक, यह कार्यक्रम खेल आयोजन से बढ़कर ‘एनसीसी साइक्लोथॉन 2026’ शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता फैलाने का एक मंच बना।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश