भारत और रूस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की
भारत और रूस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भारत और रूस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपसी हितों के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और इस क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को रूसी संघ के विज्ञान एवं उच्च शिक्षा उप मंत्री मोगिलेव्स्की कॉन्स्टेंटिन इलिच के साथ बातचीत की।
मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, “दोनों पक्षों ने आपसी हितों के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।”
मुखर्जी को 10 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा किए गए उच्चस्तरीय नौकरशाही फेरबदल के तहत उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।
उन्होंने विनीत जोशी का स्थान लिया है जिन्हें पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया था।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


