भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की
भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की
नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) भारत और अमेरिका ने बुधवार को सैन्य उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की विस्तृत समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि नयी दिल्ली में आयोजित 18वीं भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अमेरिकी युद्ध नीति उप सचिव एलब्रिज कोल्बी ने की।
माना जा रहा है कि बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने जारी पहलों की समीक्षा की, रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की और संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण दौरों और रणनीतिक आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


