T20 World Cup 2026: विश्वविजेता बनी टीम इंडिया तो देशभर में दौड़ी खुशी की लहर, रायपुर से लेकर दिल्ली तक फैंस ने ऐसे किया जीत को सेलिब्रेट, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 255 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

T20 World Cup 2026: विश्वविजेता बनी टीम इंडिया तो देशभर में दौड़ी खुशी की लहर, रायपुर से लेकर दिल्ली तक फैंस ने ऐसे किया जीत को सेलिब्रेट, देखें वीडियो

T20 World Cup 2026 / Image Source : X

Modified Date: March 8, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: March 8, 2026 11:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।
  • भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया।
  • देशभर में जीत का जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट फैंस।

नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर एक बार फिर विश्वविजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। India vs New Zealand Final अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 19 चौके और 18 छक्के जड़े।

पूरे देश में छाई खुशियां

भारत की इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। मैच खत्म होते ही सड़कों पर भारतीय समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा।India vs New Zealand Final  लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए और चेहरे पर जीत का गुलाल लगाए झूमते नजर आए। हर तरफ ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी से आसमान गूंज उठा है। फैंस एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और भारत माता की जय के नारे लगाकर इस ऐतिहासिक जीत का आनंद ले रहे हैं।

पूरे देश में मनाया जा रहा है जश्न

स्टेडियम से लेकर गली-मोहल्लों तक, जश्न का जो उत्साह दिख रहा है, वह अभूतपूर्व है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ग्वालियर समेत राज्य के तमाम जिलों में सड़कों पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का नजारा भी कम उत्साहजनक नहीं है, जहाँ फैंस सिटी बजाकर और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मना रहे हैं। हर तरफ आतिशबाजी और भारत माता के नारों से माहौल पूरी तरह तिरंगामय हो गया है, जो टीम इंडिया की इस भव्य जीत के प्रति देशवासियों के प्रेम को दर्शा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.