INDIA bloc Today Meeting News: पूरे गठबंधन को आँख दिखाने वाली ममता आज INDIA ब्लॉक की बैठक में बैठी रही शांत.. वामदलों ने भी जताई आपत्ति, जानें कैसी रही आज की मीटिंग

INDIA bloc Today Meeting News: INDIA गठबंधन ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, NEET विवाद और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे उठाए।

INDIA bloc Today Meeting News: पूरे गठबंधन को आँख दिखाने वाली ममता आज INDIA ब्लॉक की बैठक में बैठी रही शांत.. वामदलों ने भी जताई आपत्ति, जानें कैसी रही आज की मीटिंग

INDIA bloc Today Meeting News || Image- ANI News File

Modified Date: June 9, 2026 / 12:00 am IST
Published Date: June 8, 2026 11:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • INDIA गठबंधन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
  • NEET और CBSE विवादों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
  • चुनावी पारदर्शिता और SIR मुद्दे पर CJI को पत्र भेजेंगे।

नई दिल्ली: सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 23 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। (INDIA bloc Today Meeting News) संविधान क्लब में हुई इस बैठक में देश के सामने मौजूद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी, महंगाई और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नाराज हुआ वामदल, राहुल से शिकायत

बैठक में लेफ्ट पार्टियों ने खुलकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि हमको आप लोग बीजेपी की बी टीम बताते हैं। हमारे नेताओं के लिए कहा गया कि वो बीजेपी से मिले हैं। इसलिए एजेंसी रेड नहीं करती। इस पर राहुल गांधी ने सफाई दी कि ये राष्ट्रीय गठबंधन है, राज्य के चुनाव में वो चुनावी मजबूरी हो सकती है। चुनाव के वक्त राज्य के नेता जो ब्रीफ करते हैं, वो बोलना पड़ा।

बैठक को लेकर तेजस्वी की शिकायत

तेजस्वी यादव ने भी इंडिया ब्लॉक में तालमेल की कमी और नियमित अंतराल पर बैठकें नहीं होने का मुद्दा उठाया। वहीं, लेफ्ट समेत इंडिया ब्लॉक के कुछ दलों ने डीएमके को वापस इंडिया में शामिल करने की मांग की। (INDIA bloc Today Meeting News) इनका कहना था कि परिसीमन का मुद्दा हो, सेकुलरिज्म की बात हो या बीजेपी विरोध करना हो, डीएमके ने मजबूत स्टैंड लिया है, इसलिए बीजेपी ऐसे बिल लाती है और नाराज होकर वो अबस्टेन भी कर जाते हैं, इधर टीएमसी का बड़ा धड़ा सरकार के पक्ष में वोट करता है, तो मुश्किलें बढ़ेंगी।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन ने सर्वसम्मति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। खड़गे ने कहा कि युवाओं के साथ हुए इस अन्याय के लिए शिक्षा मंत्रालय जिम्मेदार है।  गौरतलब है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले और CBSE के परिणामों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिली थी।

चुनावी प्रक्रिया और SIR पर भी उठे सवाल

खड़गे ने बताया कि बैठक में चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चिंता जताई गई। INDIA गठबंधन ने इस मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। (INDIA bloc Today Meeting News) विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं हो रही हैं और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। बैठक में यह भी तय किया गया कि गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे ताकि राष्ट्रीय मुद्दों पर साझा रणनीति बनाई जा सके। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित किए जाने की संभावना है।

कई बड़े विपक्षी नेता हुए शामिल

बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले ने भी भाग लिया। (INDIA bloc Today Meeting News) वहीं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। वाम दलों की ओर से डी. राजा और जॉन ब्रिटास मौजूद रहे।

बीजेपी ने साधा निशाना

INDIA गठबंधन के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चुनावी हार के बाद SIR और वोट चोरी का आरोप लगाने लगता है। पात्रा ने कहा कि जिन राज्यों में विपक्ष जीतता है, वहां उन्हें चुनावी प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं दिखाई देता। (INDIA bloc Today Meeting News) बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और परीक्षा घोटालों जैसे मुद्दों पर सभी दलों में पूरी सहमति है और विपक्ष इन मुद्दों को संसद से लेकर जनता के बीच मजबूती से उठाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown