नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी राजदूत को नयी दिल्ली की ओर से संवेदना संदेश दिया।
मिसरी ने ईरानी दूतावास का दौरा किया और भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने विदेश सचिव और भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली के बीच हुई बातचीत की तस्वीर भी जारी की।
खामेनेई की मौत 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका के हमले में हुई थी।
भारत ने हालांकि पश्चिम एशिया संकट के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया, लेकिन उसने खामेनेई की हत्या पर प्रतिक्रिया न देने का विकल्प चुना।
मिसरी की ईरानी दूतावास यात्रा और शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करना इसलिए महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि कई विपक्षी दलों ने खामेनेई की मृत्यु पर सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की थी।
भाषा
प्रशांत पवनेश
पवनेश