Diljit Dosanjh Controversy / Image Source : X
एंटरटेनमेंट डेस्क : Diljit Dosanjh Controversy विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान तब चर्चा में आ गए, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिलजीत दोसांझ का गुस्सा साफ देखा जा सकता है, जहां उन्होंने विरोध करने वालों को मंच से ही तीखा और बेबाक जवाब दिया। उन्होंने आक्रोश में कहा, “जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ।”
मिली जानकारी अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन कथित तौर पर दिलजीत के जिमी फॉलन के प्रसिद्ध शो ‘द टुनाइट शो’ में शामिल होने और बाढ़ के दौरान पंजाब में मौजूद न होने के आरोपों को लेकर था। Diljit Dosanjh Concert हालांकि, दिलजीत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे उन चैनलों पर पंजाब की बात करने के लिए गए थे, न कि किसी चीज़ का प्रचार करने।
यह पहली बार नहीं है जब सिंगर को किसी विवाद का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2024 में इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान भी उन्होंने बजरंग दल के भारी विरोध का सामना किया था, जहाँ उन पर राष्ट्रविरोधी बयान देने और खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए गए थे। तब दिलजीत ने गजल के जरिए अपना पक्ष रखते हुए ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ सुनाकर सबको चौंका दिया था।
🚨 Khalistanis showed up with flags in Diljit Dosanjh’s Calgary 🇨🇦 concert yesterday:
Diljit Dosanjh had them removed but there are three questions:
1. Why were they allowed to enter the arena in the first place?
2. What did Diljit mean by “Jedi jagah jedi kamm di aa othe use… pic.twitter.com/K2gPk8LFSn
— Wren (@wrendom) May 2, 2026