Railway Coolie Online Booking : अब आप भी स्टेशन पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं कुली! रेलवे का नया समाधान, सफर होगा और भी आसान

Ads

रेलवे ने एक नई 'ऑनलाइन कुली बुकिंग' सेवा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे ही अपनी सुविधा के अनुसार कुली बुक कर सकेंगे और सामान ले जाने का झंझट खत्म हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 02:53 PM IST

Railway Coolie Online Booking / Credit : AI

HIGHLIGHTS
  • भारतीय रेलवे ने “ऑनलाइन कुली बुकिंग” सिस्टम शुरू किया।
  • अब यात्री ऐप/वेबसाइट से कुली बुक कर फिक्स पेमेंट कर सकेंगे।
  • यह सुविधा फिलहाल प्रयागराज मंडल के चुनिंदा स्टेशनों पर पायलट रूप में शुरू हुई।

नई दिल्ली : Railway Coolie Online Booking ट्रेन यात्रा के दौरान स्टेशनों पर कुलियों के साथ पैसों को लेकर होने वाली बहस और मनमानी वसूली से अब यात्रियों को जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। भारतीय रेलवे ने इस आम समस्या का एक आधुनिक समाधान ढूंढ लिया है। अब यात्रियों को स्टेशन पर कुली खोजने या मोलभाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने एक नई ‘ऑनलाइन कुली बुकिंग’ सेवा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे ही अपनी सुविधा के अनुसार कुली बुक कर सकेंगे और सामान ले जाने का झंझट खत्म हो जाएगा।

Indian Railways News, ऐसे काम करेगा यह सिस्टम

रेलवे की यह सेवा बेहद सरल है। यात्री रेलवे के अधिकृत ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी यात्रा का समय और ट्रेन की डिटेल डालकर कुली की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग करते ही स्क्रीन पर कुली का नाम और नंबर आ जाएगा, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि रेलवे ने इसके लिए एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम भी बनाया है। इससे यात्री को बुकिंग के समय ही भुगतान की राशि पता चल जाएगी और वे ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे, जिससे कुली द्वारा मनमानी रकम मांगने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा।

कहां शुरू हुई है यह सेवा?

फिलहाल भारतीय रेलवे ने इसे पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project) के तौर पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में लागू किया है। यह सुविधा अभी प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, इटावा और अलीगढ़ जैसे बड़े स्टेशनों पर शुरू की गई है।

इन्हें भी पढ़ें :