Ajay Rai Health Update: अब कैसी है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत, अस्पताल ने जारी की मेडिकल बुलेटिन, पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Ads

Ajay Rai Health Update: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 03:36 PM IST

Ajay Rai Health Update/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी।
  • लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जारी है इलाज।
  • मेदांता अस्पताल ने जारी की अजय राय की मेडिकल बुलेटिन।

Ajay Rai Health Update:  लखनऊ:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि राय शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। कपूर ने बताया कि जांच में पता चला है कि राय के शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी और उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। (Ajay Rai Health Update) उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत उपचार दिया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है और फिलहाल राय होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं तथा हालत स्थिर है।

अस्पताल ने जारी की मेडिकल बुलेटिन

Ajay Rai Health Update: वहीं अब मेदांता अस्पताल की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। इस मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि, अजय राय, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, को कल शाम लगभग 6:30 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे तथा उन्हें दौरे (Seizure) की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (Hyponatremia) पाया गया। वर्तमान में उनका उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। (Ajay Rai Health Update)  उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है।

पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Ajay Rai Health Update:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

Ajay Rai Health Update:  राय ने पिछले तीन आम चुनावों-2014, 2019 और 2024 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पीएम मोदी के (Ajay Rai Health Update) खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।

इन्हे भी पढ़ें:-