ट्रंप हो सकते हैं गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, भारत ने भेजा न्योता
ट्रंप हो सकते हैं गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, भारत ने भेजा न्योता
नई दिल्ली। भारत ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2019 की परेड के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुख्य अतिथि बनने का न्योता दिया है। अगर अमेरिका ये निमंत्रण स्वीकार कर लेता है तो कूटनीतिक नजरिए से ये मोदी सरकार के लिए एक बड़ी सफलत होगी।
खबरों के मुताबिक इसी वर्ष अप्रैल में दिए गए निमंत्रण का कोई आधिकारिक जवाब भारत को नहीं मिला है। लेकिन इस तरह के संकेत आ रहे हैं कि अमेरिका में ट्रंप प्रशासन भारत के इस निमंत्रण पर सकारात्मक रुप से विचार कर रहा है। भारत में ही राजनीतिक और उच्च स्तर पर कई मर्तबे हुई चर्चा के बाद भारत ने यह निमंत्रण अमेरिका को भेजा है।
यह भी पढ़ें : माटी पुत्र सम्मान समारोह में रमेश बैस के बोल,कहा-द्रौपदी की तरह छत्तीसगढ़ का हो रहा चीरहरण
माना जा रहा है कि अगर अमेरिका इस निमंत्रण को स्वीकार कर लेता है और ट्रंप गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर मुख्य अतिथि बनकर आते हैं तो इससे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत होगी। हालांकि इससे पहले 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बने थे। यह निमंत्रण दोनों देशों के संबंधों के बीच एक नया आयाम स्थापित कर सकत है।
जानकारी इसे मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत मानते हुए कह रहे हैं कि ट्रंप की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कई जटिल और उलझे हुए मुद्दों को सुलझाने में आसानी होगी। दरअसल अमेरिका ने ऐसे देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दे रखी है, जो ईरान से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। भारत भी उन देशों में से एक है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच ट्रेड ड्यूटी और भारत के साथ रक्षा समझौता भी अमेरिकी चिंता का एक अहम कारण है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


