India LPG Gas Supply: राहत भरी खबर… अब देश में नहीं होगी गैस की कमी! ईरान ने ‘दोस्त’ के लिए खोल दिया खुशियों का पिटारा, अब इतने टन LPG पहुंचेगी भारत
India LPG Gas Supply: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत के दो एलपीजी (LPG) गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है।
India gas supply/ image source: IBC24
- भारत को LPG आपूर्ति बड़ी राहत
- ईरान ने सुरक्षित रास्ता दिया
- दो भारतीय गैस टैंकर रवाना
India LPG Gas Supply: तेल अवीव/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत के दो एलपीजी (LPG) गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद अब हजारों टन एलपीजी गैस लेकर दो भारतीय टैंकर समुद्री रास्ते से भारत पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि इससे देश में गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। हाल के दिनों में क्षेत्रीय तनाव और समुद्री मार्गों पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच यह फैसला भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Iran Hormuz Strait Permission: 2 भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति
जानकारी के मुताबिक दोनों भारतीय एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है। इस रास्ते से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति विभिन्न देशों तक पहुंचती है। क्षेत्र में तनाव के कारण इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में ईरान द्वारा भारतीय टैंकरों को सुरक्षित रास्ता देने का फैसला भारत के ऊर्जा आपूर्ति तंत्र के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
Indian LPG Tankers: गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मिलेगी मदद
दरअसल, एक दिन पहले ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने इस बारे में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ईरान भारत को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराएगा। फतहाली ने यह भी कहा कि भारत हमारा दोस्त है और दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा बरकरार है। उनके मुताबिक ईरान भारत के साथ अपने संबंधों को हमेशा सकारात्मक और मजबूत बनाए रखना चाहता है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Weather Update: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने इन हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट
- Aaj Ka Panchang 14 March 2026: सुबह 8:11 के बाद बदल जाएगी तिथि, बन रहा है ऐसा योग जो कई लोगों के लिए बन सकता है बेहद खास, आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त भी पढ़ें
- 14 March 2026 Ka Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसके रुके हुए कार्य होंगे पूरे, यहां जानें आज का राशिफल

Facebook


