India LPG Supply: आज भी भारत पहुंची LPG की बड़ी खेप, इस दोस्त ने दी बड़ी राहत, देश में खत्म होगी गैस की चिंता?
India LPG Supply: मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन के बीच भारत में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Nanda Devi नाम का जहाज होर्मुज से एलपीजी गैस लेकर गुजरात पहुंचा है।
lpg gas supply/ image source: IBC24
- भारत पहुंची 54 हजार टन LPG
- दो बड़े जहाजों से बढ़ी आपूर्ति
- मुंद्रा पोर्ट पर पहुंची खेप
India LPG Supply: मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन के बीच भारत में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Nanda Devi नाम का जहाज होर्मुज से एलपीजी गैस लेकर गुजरात पहुंचा है। इस जहाज में करीब 45 हजार मीट्रिक टन गैस लदी हुई थी, जिसे लेकर यह वडिनार पोर्ट के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि जहाज को वडिनार पोर्ट से लगभग 10 नॉटिकल मील दूर समुद्र में ही रोका गया और वहीं से आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। इतनी बड़ी मात्रा में गैस का आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे स्थानीय आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Nanda Devi LPG tanker Gujarat: 45 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर पहुंचा वडिनार पोर्ट
जानकारी के अनुसार, इस जहाज को मूल रूप से Kandla Port पहुंचना था, लेकिन किसी कारणवश इसे वडिनार पोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, जहाज को सीधे पोर्ट पर लाने के बजाय कुछ दूरी पर ही रोका गया, जिससे यह साफ होता है कि सुरक्षा और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि, दोस्त ईरान ने भारत को बड़ी राहत दी है।
Hormuz gas tanker India: भारत पहुंची 54 हजार टन LPG गैस
बीते दिन भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार, एलपीजी से भरे दो बड़े जहाज देश पहुंच चुके हैं, जिससे बाजार में गैस की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इनमें से एक जहाज Shivalik स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत पहुंचा और तय समय के अनुसार गुजरात के Mundra Port पर शाम करीब 4:30 बजे पहुंच गया। दूसरी खेप भी लगभग इसी समय सीमा के भीतर भारत पहुंच गई, जिससे कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई है।
इन दोनों जहाजों के पहुंचने के साथ ही देश में करीब 54 हजार टन एलपीजी गैस की आपूर्ति हुई है। यह आपूर्ति घरेलू और औद्योगिक दोनों जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। पिछले कुछ समय से एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति में कमी को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी, ऐसे में यह खबर आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में गैस आने से बाजार में संतुलन बनेगा और सप्लाई चेन मजबूत होगी।
यह भी देखें:-
- ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा
- कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना
- ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
- नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान
- उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Facebook


