India monsoon Update: IMD की डराने वाली भविष्यवाणी! 2026 में क्या सूखे की चपेट में आएगा भारत? मॉनसून को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट
India monsoon Update: रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वर्ष 2026 के मॉनसून को लेकर अपना पहला दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
weather today/ image sourc:ibc24 file image
- जून-सितंबर में कम बारिश संभव
- LPA का 90% रहने का अनुमान
- मध्य भारत में घट सकती वर्षा
India monsoon Update: रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वर्ष 2026 के मॉनसून को लेकर अपना पहला दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इस बार जून से सितंबर के बीच देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। अनुमान के अनुसार पूरे देश में मॉनसूनी वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) का लगभग 90 प्रतिशत रह सकती है, जिससे कई राज्यों में खेती और जल संसाधनों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है
मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम बारिश की स्थिति बनने पर खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है, वहीं जलाशयों के जलस्तर पर भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 2026 मॉनसून को लेकर पूर्वानुमान किया जारी
IMD ने कहा है कि आगामी हफ्तों में मॉनसून की प्रगति और समुद्री परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अल नीनो जैसी वैश्विक मौसमी परिस्थितियां भी बारिश के पैटर्न को प्रभावित कर सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 29 May 2026: हर दिन टूट रहे सोने के दाम! छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख रुपये तोले के करीब आया भाव, लोग बोले- ऐसे अच्छे दिन पहले कभी नहीं आए
- Consumer Court Fines Indian Railway : रेलवे की मनमानी पर कोर्ट का बड़ा प्रहार! कन्फर्म सीट नहीं देने पर भड़का कंज्यूमर कोर्ट, अब यात्रियों को मिलेगा टिकट से 10 गुना भारी मुआवजा
- Lucknow Murder News: राजधानी में बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

Facebook


