भारत में कोविड-19 के 179 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई

भारत में कोविड-19 के 179 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई

भारत में कोविड-19 के 179 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई
Modified Date: January 14, 2023 / 11:13 am IST
Published Date: January 14, 2023 11:13 am IST

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2,227 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,80,936) हो गई है जबकि केरल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,726 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर दोनों ही 0.10 प्रतिशत हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,983 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में